शांत और कम भीड़ भाड़ वाली जगहों से प्यार करने वाले लोगों के लिए ये रही छतीसगढ़ की 7 ऑफबीट प्लेसेस
छत्तीसगढ़ मध्य भारत का विशाल वनों वाला राज्य है, जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए बेहद महसूर है। छत्तीसगढ़ को मुख्य रूप से कोसल के रूप में भी जाना जाता है, जिसके बारे में रामायण और महाभारत में भी उल्लेख है।
जब हम अपने परिवार वालों के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो सबसे कठिन जो कार्य लगता है, वो है कुछ खास जगहों की प्लानिंग करना। परिवार में मौजूद बुजुर्गों को मंदिरों, स्मारकों और अभ्यारण्यों में जाना पसंद होता है, तो वही बच्चों को चाहिए होता है खूब सारा मनोरंजन और मौज मस्ती। छत्तीसगढ़ भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां आपको एक ही जगह पर ये सब चीजें देखने को मिल सकती हैं। स्मारकों से लेकर शानदार परिदृश्यों, झरनों, गुफाओं और विरासत मंदिरों तक, छत्तीसगढ़ एक बेस्ट डेस्टिनेशन साबित होता है। आप भी वैसे इस लेख में बताई गई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।छत्तीसगढ़ का बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य - Barnawapara Wildlife Sanctuary in Chhattisgarh In Hindi
महासमुंद जिले के उत्तरी भाग में स्थित, वन्यजीव अभयारण्य 1976 के दौरान 245 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में स्थापित किया गया है। ये अभयारण्य एक बेहद ही लोकप्रिय है और रायपुर के लोकप्रिय आकर्षणों में सातवें स्थान पर आता है। बार्नवापारा वन्यजीव अभयारण्य सुबह 7 बजे से शाम 6 तक खुला रहता है। मानसून के मौसम में अभयारण्य 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक बंद रहता है।
ये हैं बिहार के बेस्ट 7 बेस्ट डेस्टिनेशन, घूमने का बना रहे हैं प्लान तो यहां जरूर जाएं
छत्तीसगढ़ का रायपुर - Raipur in Chhattisgarh in Hindi
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर राज्य का सबसे बड़ा शहर है। सैकड़ों से अधिक इस्पात मिलों और छह इस्पात संयंत्रों के साथ रायपुर देश के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक है। स्टील के अलावा, यह एल्यूमीनियम और कोयला उद्योगों का भी घर है। यह शहर अपने मंदिरों, झीलों, कारखानों, शैक्षिक केंद्रों के साथ-साथ नया रायपुर के विकास के लिए जाना जाता है। नया रायपुर एक नव नियोजित शहर है और वर्तमान शहर से लगभग 17 किमी दूर है। बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य, दंडक गुफाएं, बिलासपुर, चित्रकूट जलप्रपात, अमरकंटक, भिलाई, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और सीतानदी वन्यजीव अभयारण्य यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
कर्नाटक की इन बेस्ट जगहों का भी करिए एक बार भ्रमण, आकर्षणों का पूरा गुलदस्ता है यहां मौजूद
छत्तीसगढ़ का MM Fun सिटी एम्यूजमेंट पार्क - MM Fun City in Chhattisgarh In Hindi
विशाल एकड़ भूमि में फैला रायपुर का ये वाटर कम फन एम्यूजमेंट पार्क सबसे पसंदीदा मनोरंजन स्थल है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लेने के लिए यह एक अद्भुत मजेदार जगह है। फन सिटी अपने विभिन्न फन वॉटर स्लाइड्स, रेन डांस, किड्स जोन, रेस्तरां, वेव पूल और फैमिली पूल के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद वाटर राइड्स का क्लस्टर विभिन्न आकृतियों और मॉडलों के साथ बना हुआ, जो आपकी राइड्स को और मजेदार बना देगा। यहां अन्य लोकप्रिय स्पॉट जैसे रेन डांस, बैंक्वेट, रेस्तरां और लॉन हैं। यहां आपके और आपके परिवार वालों के लिए आराम करने की सुविधा भी उपलब्ध है, साथ ही आप अपना सामान सुरक्षित तरीके से लॉकर में भी रख सकते हैं। सप्ताह के दिनों में सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक और सप्ताहांत में सुबह 10.30 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है
देवभूमि से प्रसिद्ध उत्तराखंड की इन मशहूर जगहों को भी कर लें अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में शामिल
छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा - Dantewada in Chhattisgarh in Hindi
मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के गठन के बाद दंतेवाड़ा वर्ष 1998 में अस्तित्व में आया था। बस्तर जिले में स्थित, दंतेवाड़ा से खूबसूरत नदियां, जगमगाते झरने, चोटियां और हरे-भरे घास के मैदानों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। ऐतिहासिक रूप से, शहर का नाम शक्ति के अवतार देवता दंतेश्वरी के नाम पर रखा गया था। दंतेवाड़ा को प्रागैतिहासिक काल में तरलपाल और दंतावली के नाम से जाना जाता था। हालाँकि, वर्तमान में, यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित है।
आप भी जानिए कश्मीर की इन खूबसूरत जगहों के बारे में
छत्तीसगढ़ का चित्रकूट वॉटरफॉल्स - Chitrakote Waterfalls in Chhattisgarh In Hindi
भारत का सबसे बड़ा वॉटरफॉल चित्रकूट अपनी चौड़ाई के कारण लोकप्रिय रूप से भारत के नाइग्रा फाल्स के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर के पश्चिम में स्थित यह जलप्रपात इंद्रावती नदी से निकलता है। चित्रकूट जलप्रपात 985 फीट की चौड़ाई के साथ लगभग 30 मीटर की ऊंचाई पर है, और मानसून के दौरान, आप इसकी खूबसूरती को और अच्छे से देख सकते हैं। गर्मियों के दौरान 3 धाराओं में चट्टान के ऊपर से झरना गिरता है। फॉल के नीचे एक महत्वपूर्ण आकर्षण भगवान शिव का मंदिर है जिसमें कई छोटे शिवलिंग हैं। झरने की यात्रा का सबसे अच्छा समय जुलाई और अक्टूबर के महीनों के बीच का महीना है।
दक्षिण भारत में घूमने वाले 8 प्रमुख पर्यटन स्थल, आप भी बना सकते हैं इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग
छत्तीसगढ़ में मैनपाट - Mainpat in Chhattisgarh Hindi
मैनपाट हरे भरे चरागाहों, गहरी घाटियों, लुभावने झरनों, घने जंगलों और अछूते नालों के साथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। हिल स्टेशन अभी तक पूरी तरह से व्यवसायीकरण नहीं हुआ है और यही वजह है कि लोग इस जगह के बारे में कम जानते हैं। मैनपाट को अक्सर छत्तीसगढ़ का शिमला और मिनी तिब्बत कहा जाता है। तिब्बत पर चीनी आक्रमण के बाद तिब्बती शरणार्थियों का मैनपाट में पुनर्वास किया गया था और तब से वे मैनपाट में रहने लगे हैं। अपनी व्यस्त जीवनशैली से निकलकर आप यहां कुछ शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं।
भारत के फेमस टॉप 8 हिल स्टेशन, छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं ये खूबसूरत जगह


No comments:
Post a Comment